गुरू रविदास का संदेष समूची मानवता के लिये – सत्य पाल जैन

चण्डीगढ़ 25 फरवरी, 2024. चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासलिसिटर श्री सत्य पाल जैन ने कहा कि गुरू रविदास का संदेष किसी विषेष धर्म या जाति के लिये नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिये है। उन्होंने कहा कि जब तक दुनिया रहेगी तब तक गुरू रविदास का संदेष रहेगा। उन्होंने कहा कि गुरू रविदास ने अपने कार्यकाल में छुआछुत, भेदभाव आदि कुरीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई जिसे आज सारी दुनिया स्वीकार कर रही है।

      श्री जैन गत दिवस पीजीआई सैक्टर 12 के गुरू रविदास मंदिर में, गुरू रविदास जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

      गुरू रविदास का 647वां प्रकाश पर्व सैक्टर 12 पीजीआई चंडीगढ़ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सत्यपाल जैन एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया ने कहा कि गुरु जी की शिक्षा को हमे अपने जीवन में उतारना चाहिए। सरदार उत्तम सिंह व श्रीराम अर्श द्वारा लिखित संत कबीर जी का जीवन दर्शन पुस्तक का विमोचन किया गया।   इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवक श्री जसपाल जागरूकता, डॉ. नवनीत कौर एवं डॉ. प्रेम भी उपस्थित थे।